कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर राज्यपाल के भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा की

0

देवास – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक में राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के 10 अगस्त को देवास जिले के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक उपरांत कलेक्टर डॉ. पांडेय राज्यपाल द्वारा किए जाने वाले प्रस्तावित भ्रमण स्थलों का मौके पर जाकर जायजा लिया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. पांडेय ने राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि राज्यपाल महोदया का शुक्रवार 10 अगस्त को देवास‍जिले का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे सोनकच्छ तहसील के ग्राम अरनिया जागीर में जैविक खेती, संरक्षित खेती, पॉली हाउस, उद्यानिकी फसलों की खेती का अवलोकन करेंगी। इसके बाद वे जामगोद में सोलर पंप से सिंचाई का अवलोकन करेंगी। राज्यपाल महोदया जामगोद के बाद सीधे सर्किट हाउस आएंगी। यहां वे रेडक्रास, रोटरी क्लब, लायंस क्बल आदि एनजीओ के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी। इसके अलावा सर्किट हाउस में राज्यपाल महोदया का भारत सरकार की योजनाओं विशेष रूप से प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा का कार्यक्रम है। मुद्रा योजना के हितग्राहियों से भी सर्किट हाउस में चर्चा रखी गई है।

राज्यपाल महोदया का वृद्धाश्रम में भी जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला चिकित्सालय में सीटी स्केन सेंटर का शुभारंभ कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद राज्यपाल महोदया का क्षिप्रा जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। यहां वे नगर निगम देवास की वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन करेंगी। कलेक्टर डॉ. पांडेय ने बैठक के बाद उक्त्‍सभी प्रस्तावित स्थलों का मौके पर जाकर अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत राजीव रंजन मीणा, एडीएम नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम सोनकच्छ नीता राठौर, उपसंचालक कृषि एसएस राजपूत, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग दीपेश गुप्ता, उपसंचालक सामाजिक न्याय राजेश कामदार व अन्य अधिकारीगण साथ में थे।

Previous articleआदिवासी बच्चे खूब पढ़े और आगे बढ़े – मंत्री श्री लाल सिंह आर्य
Next articleजानिए क्यों कड़ाही में बचे तेल का इस्तेमाल हानिकारक है