कलेक्टर द्वारा तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

0

नीमच – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रमसिंह द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत सर्पदंश पीड़ित दो परिवारों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर द्वारा सर्पदंश से मृत गुंजालिया निवासी कृषक शंभूलाल पिता लाला यादव की साप के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की वारिस पत्नि सुखी बाई पति स्व. शंभूलाल चारण को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह गांव बरखेड़ा गुर्जर निवासी कुमारी आंचल की सांप के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतक आंचल की मां श्याम कुंवर पति भूपेन्द्र सिंह राजपूत को भी चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा मनासा तहसील के गांव सुण्डी निवासी रवीना पिता समरथ मीणा की कुंए में गिरने से मृत्यु हो जाने पर मृतक रवीना के वारिस पिता समरथ रावत को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Previous articleजिले में चलेगा विशेष पर्यटन अभियान सेल्फी विद मोनूमेन्ट्स प्रतियोगिता होगी
Next articleमुख्यमंत्री हेल्प लाईन में प्राप्त होने वाली शिकायतों को स्वयं देंखे और निराकरण करें-कलेक्टर श्री बनोठ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here