कलेक्टर ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया

0

कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले ने करेली जनपद पंचायत के ग्राम चिनकी में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष प्रकट किया। कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा की और पूछा कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने ग्राम में इंदो बाई रोकड़ सिंह, शांतिबाई भबूती, बिट्टो बाई और ग्यारसी बाई के प्रधानमंत्री आवास देखे। सभी आवास लगभग पूर्णता की ओर हैं।

इस अवसर पर सरपंच देवी सिंह पटैल, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, हितग्राही और ग्रामीणजन मौजूद थे। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि ग्राम में 25 प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन हैं और प्रतीक्षा सूची में 93 हितग्राहियों के नाम हैं।

Previous articleकन्या प्राथमिक शाला बिंझिया व बालक प्राथमिक शाला में मिल बांचे कार्यक्रम सम्पन्न
Next articleचयनित पैरालीगल वालेंटियर्स का प्रशिक्षण संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here