कार्यो में लापरवाही करने पर एएनएम श्रीमती मंजुलता परिहार व श्रीमती मेहर चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

0

धार – (ईपत्रकार.कॉम) |शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिरला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. पनिका की अध्यक्षता में टीकाकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यो में लापरवाही एवं लक्ष्य अनुरूप कार्य नही करने पर एएनएम हिम्मतगढ़ श्रीमती मेहर चौहान एवं एएनएम आमला श्रीमती मुजुलता परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। अन्य समस्त कार्यकर्ताओं का कार्य संतोषजनक था।

बैठक में सभी के रिकार्ड चेक किए गए। टीकाकरण कव्हरेज को बढ़ाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में डीआईओ डॉ. नरेन्द्र पवैया, बीएमओ डॉ. अंशुमान चडॉर, डीपीएम डॉ. अली एवं अन्य जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous articleडीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निश्चित समयावधि के लिये किया जायें- कलेक्टर श्री सिंह
Next articleछात्र अपनी क्षमताओं को पहचाने और उसी अनुरूप रोजगार के अवसर तलाशे-क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here