किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू की गई है- श्री प्रदीप अग्रवाल

0

दतिया- (ईपत्रकार.कॉम) |किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के तत्वाधान में विकासखंड मुख्यालय सेवढ़ा में खण्ड़ स्तरीय कृषि संगोष्ठि आयोजित की गई। संगोष्ठि में किसानों को कृषि उन्नत तकनीक, भावांतर योजना आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सेवढ़ा श्री प्रदीप अग्रवाल तथा अध्यक्ष के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरन शर्मा व अन्यजन उपस्थित रहे।

विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू की गई है। यह मध्यप्रदेश में ही नहीं देश में अभिनव योजना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीयन कराकर योजना का लाभ जरूर लें। कृषि वैज्ञानिक डाँ. एसके सिंह ने कृषकों को आगामी रवि फसलों में कम पानी की फसले, सरसों, चना, मटर, मसूर आदि की उन्नत प्रजातियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वैज्ञानिक डाँ. राजीव सिंह ने किसानों को अतिरिक्त आमदनी देने के लिए विभिन्न तरीके बताए। किसान खेती के साथ-साथ पशुपाल, मछली व पुष्प उत्पादन कर सकते है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री आलोक परिहार ने भी सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उपसंचालक कृषि श्री एसके शर्मा ने भावांतर योजना में 15 अक्टूबर तक पंजीयन की तिथि बढ़ाई जाने की जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत भी किया।

कार्यक्रम में शंकुतला नबाव सिंह कुशवाहा, बंटी राजपूत, केशव सिंह यादव की माताजी शीला, गंधर्व रावत, भगवत सिंह, डाँ. वाईवी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Previous articleपुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में आनंदम अल्पविराम कार्यक्रम सम्पन्न
Next articleबाल संप्रेक्षण गृह में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here