गांधी जयंती पर स्काउट गाइड द्वारा सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

0

पन्ना- (ईपत्रकार.कॉम) |जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पन्ना नगर के स्काउट गाइड द्वारा सामुहिक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन सरस्वती उमावि पन्ना में किया गया। प्रार्थना सभा में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा तथा जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैलाश मोदी अध्यक्ष जिला संघ, कैलाश सोनी जिला योजना अधिकारी, श्रीमती अंजली श्रीवास्तव क्रीडा अधिकारी, स्वामी प्रसाद मिश्रा पार्षद, आर.के. पाण्डे प्राचार्य उत्कृष्ट पन्ना, श्रीमती निशा जैन बीईओ अजयगढ, महेश जैन व्याख्याता, आर.के. तिवारी प्राचार्य, आर.के. प्रजापति सेवानिवृत्त प्राचार्य, श्रीमती साधना अवस्थी बीईओ पन्ना, प्राचार्य दुर्गा राज्यलक्ष्मी, भगवत प्रसाद मिश्रा संगीतकार, सुशील त्रिपाठी संगीतकार, प्रमोद अवस्थी व्याख्याता, डी.डी. चतुर्वेदी डीटीसी स्काउट, चन्द्रभान सेन, शैलेन्द्र सिंह डीओसी स्काउट, सुश्री प्रीति खरे डीओसी गाइड, रामराजा दुबे सचिव, दिलीप गुप्ता, जुगुलकिशोर नामदेव स्का. गाइड, रमाकांत सिंह चौहान एवं अन्य स्काउट/गाइडर उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे चरण में समग्र स्वच्छता अभियान अन्तर्गत स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ विद्यालय का सम्मान शासकीय उत्कृष्ट उमावि. पन्ना को प्रदान किया गया। शासकीय कार्यालयों में पुरातत्व संग्रहालय कार्यालय पन्ना को सम्मान प्रदान किया गया। नगरीय निकाय के कर्मचारियों को भी स्वच्छता सेवा के लिए सम्मानित किया गया। स्काउट गाइड द्वारा पोस्टर/बैनर के साथ रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली में मुख्य अतिथि द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता रैली सरस्वती स्कूल से चलकर नगर भ्रमण में अजयगढ चौराहा, बड़ा बाजार, बल्देव मंदिर, गणेश मार्केट होते हुए गांधी चौक में सम्पन्न हुई। रैली का गांधी चौक पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव तथा कलेक्टर जे.पी. आईरीन सिंथिया की उपस्थिति में समापन किया गया।

Previous articleईआरओ नेट से संबंधित निर्देश समय-समय पर पूर्व में दिये गये हैं-डॉ. श्रीनिवास शर्मा
Next articleअधिक से अधिक किसानों का पंजीयन करायें- कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here