गूगल ने डूडल बनाकर गायक मुकेश को याद किया

0

मुंबई। सर्च इंजन गूगल ने पार्श्वगायक मुकेश की 93वीं जयंती पर उनके सम्मान में विशेष डूडल बनाकर उन्हें याद किया। डूडल में मुकेश का मुस्कुराता हुआ चित्र बनाया गया है। इस चित्र के पीछे वाले हिस्से में राजकपूर और नरगिस दत्त का एक छोटा चित्र बनाया गया है।

मुकेश राज कपूर की आवाज के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के लिए ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’, ‘मेरे टूटे हुए दिल से’, ‘दोस्त दोस्त ना रहा प्यार प्यार ना रहा’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘आवारा हूं’ और ‘जाने कहां गए वो दिन’ जैसे अनेक सुपरहिट गीत गाए।

दिल्ली में जन्मे मुकेश ने शुरुआत में थोड़े समय के लिए लोक निर्माण विभाग के लिए काम किया था। दिल्ली में अपनी नौकरी के दौरान उन्होंने अपनी गायन क्षमता का विकास किया। एक अभिनेता-गायक के रूप में उनका पहला गाना 1941 में फिल्म ‘निर्दोष’ के लिए ‘दिल ही बुझा हुआ हो तो’ था। उन्हें 1945 में अभिनेता मोतीलाल के लिए एक पार्श्वगायक के रूप में गाने का पहल अवसर मिला।

मुकेश ने संगीत निर्देशक नौशाद अली की मदद से अपनी अलग तरह की गायन शैली का विकास किया था।

Previous articleHTC बना रही है अगला Nexus स्मार्टफोन, कोडनेम है ‘Marlin
Next articleडार्क सर्कल दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here