ग्राम दारू में ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन

0

नीमच – (ईपत्रकार.कॉम) |सेन्ट्रल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बघाना के सेवा क्षेत्र ग्राम दारू में ग्राहक सेवा केन्द्र (संचालक श्री विनोद गोस्वामी) के नवीन कार्यालय का शुभारम्भ बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री कुलदीप श्रीवास्तव मुख्य अतिथि एवं शाखा बघाना के शाखा प्रबंधक श्री अनिल पाठक की अध्यक्षता में फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक श्री कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीणों को ग्राहक सेवा केन्द्र संबंधी जानकारी प्रदान की गई। उन्होने आव्हान किया कि केश-लेस योजना का अधिकाधिक उपयोग करें। शाखा प्रबंधक श्री अनिल पाठक द्वारा ग्रामीण बैंक की जमा व अग्रिमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत् ग्राम सरपंच प्रतिनिधि श्री तख्तसिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बैंक के सर्वश्री. पी.राठौर, लक्ष्मीकांत गोयल, विनोदशर्मा एवं बापूलाल रावत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच श्री प्रतापसिंह राणावत ने किया एंव अंत में श्री विनोद गोस्वामी ने आभार माना।

Previous articleखसरा रोग से बचने के लिए अपनाये ये घरेलु उपाय
Next articleरोजगार मेले में 189 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here