जनपद और जिला स्तर पर मुख्यमंत्री कप का आयोजन

0

खरगौन – ईपत्रकार.कॉम |युवा अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री कप का आयोजन 1 नवंबर से विकासखंड स्तर पर और जिला स्तर पर 18 नवंबर से किया जाएगा। 1 नवंबर से 25 नवंबर तक विकासखंड स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, कराट्टे, कुष्ती, फुटबॉल एवं व्हालीवॉल की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जबकि जिला स्तर पर 18 एवं 19 नवंबर के मध्य आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग भाग ले सकेंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी श्री अंतरसिंह कनेश ने आयोजन को लेकर बताया कि मुख्यमंत्री कप के आयोजन के लिए बैठक ली गई। बैठक लेकर निर्देश दिए गए कि जिले की 9 विकासखंडों से 16 वर्ष की आयु वर्ग के चयनित बालक-बालिकाओं को भाग लेने की प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए संबंधित अमले को निर्देश दिए गए है। साथ ही खिलाड़ियों के सत्यापन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज भी देखे जाएंगे। बैठक में उछमसिंह रावत, सत्यवीर पुरोहित, श्रीमती ज्योतिबाला रावत, समन्यक अरूणा खोड़े गोगांवा एवं अन्य विभागीय अमला उपस्थित रहा।

Previous articleहरसूद पॉलीटेक्निक कॉलेज को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बनायेंगे- तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री जोषी
Next article01 नवम्बर को जिले में समारोहपूर्वक मनाया जायेगा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here