राजगढ़ – ईपत्रकार.कॉम |जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज अंचलों से आए 105 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने आवेदकों से चर्चा की तथा समस्याएं जानी और उनका निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता एवं अपर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
आवेदकों में आर्थिक सहायता, उपचार हेतु सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन नहीं मिलने, प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने, फसल बीमा, आदि से संबधित आवेदन शामिल रहे।
कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई प्रात: 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जायेगी।



























































