जर्मनी: म्यूनिख शहर के शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी, 6 की मौत और कई घायल

0

जर्मनी: जर्मनी के म्यूनिख शहर के एक शॉपिंग सेंटर में शुक्रवार को कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में 6 से ज्यादा की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार माल में तीन हमलावर मौजूद है। वहीं म्यूनिख शहर के  मैट्रों स्टेशन पर भी गोलीबारी होने की खबर है।

पुलिस ने माल को चारों तरफ से घेर रखा है माल को खाली करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जिस शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी हुई है, उसका नाम ओलिंपिया आइनकॉफजेंट्रम है। यह शॉपिंग माल म्यनिख ओलिंपिक स्टेडियम के पास ही है। मैट्रों स्टेशन व बसों को रोक दिया गया है। पुलिस ने लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए है।

बतां दे कि इससे पहले मंगलवार को जर्मनी में एक अफगान युवक ने अल्लाहू अकबर के नारे लगाते हुए रेल यात्रियों पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया था।

Previous articleकोहली बने विदेश में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान
Next articleएयरफोर्स के लापता AN-32 विमान का सर्च ऑपरेशन जारी, तांब्रम एयरबेस के लिए रक्षा मंत्री पर्रिकर रवाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here