जानवर भी हमसे बेहतर : अक्षय कुमार

0

बेंगलुरु में हुए छेड़छाड़ मामले से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का खून खौल उठा है। वे छुट्टियां मना कर जैसे ही भारत लौटे उन्हें इस बारे में पता चला। अक्षय ने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें अक्षय ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें इंसान होने पर शर्म आ रही है।

शायद हम पीछे की ओर चल रहे हैं। इंसान से जानवर बन रहे हैं या कहे कि जानवर भी हमसे बेहतर हैं। जो समाज अपनी औरतों को इज्जत नहीं दे सकता उसे समाज कहलाने का कोई हक नहीं है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी लताड़ लगाई है जो लड़कियों के छोटे कपड़ों या रात में बाहर निकलने पर लड़कियों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। अक्षय के अनुसार छोटे लड़की के कपड़े नहीं बल्कि आपकी सोच है।

अक्षय के अनुसार ये दरिेंदे हमारे समाज से ही है। उन्होंने दरिंंदों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सुधर जाओ। जिस दिन भी लड़कियों ने पलट कर जवाब दिया तो तुम लोग ऊपर चले जाओगे। उन्होंने लड़कियों से कहा कि वे लड़कों से किसी भी मामले में कम नहीं है। वे मार्शल आर्ट्स के जरिये काबिल बने।

कई तकनीक ऐसी हैं जिसकी वजह से लड़के आपकी मर्जी के बिना आपको हाथ भी नहीं लगा पाएंगे। लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। चौकन्ने रहो और सेल्फ डिफेंस सीखो। कोई आपको कपड़ों के ऊपर ज्ञान दे तो कहो कि अपनी सलाह अपने पास रखो।

Previous articleघोड़ी पर ही क्यों चढ़ता है दूल्हा
Next articleनाबालिग पत्नी के साथ शारीरिक संबंध अपराध है या नहीं, सरकार ले फैसला: SC

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here