जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया की अध्यक्षता में प्रथम चरण की समीक्षा की गई

0

धार – (ईपत्रकार.कॉम) |जिला नोडल अधिकारी आयुष मलेरिया अभियान डॉ नरेन्द्र नागर ने बताया कि आयुष मलेरिया अभियान 2017 के द्वितीय चरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रथम चरण की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला आयुष चिकित्सालय मजगपुरा में किया गया। बैठक में बताया गया जिले के 136 ग्रामो के 10 विकासखंड में 121286 पुरूष/महिलाए/बच्चे लाभांवित होंगे जिन्हे होम्योपैथिक औषधी का वितरण किया जाएगा।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया की अध्यक्षता में प्रथम चरण की समीक्षा की गई। उन्होने ब्लाक नोडल अधिकारी आयुष मलेरिया सेक्टर आफिसर को औषधी संधारण, औषधी सेवन का तरीका, प्रपत्र का निरीक्षण आदि हेतु जानकारी दी गई एवं शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए निर्देश दिये। जिले में 7 सितम्बर, 14 सितम्बर व 21 सितम्बर को होम्योपैथिक रोग प्रतिरोधक औषधी का वितरण कलेक्टर श्री श्रीमन् शुक्ला एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के मार्गदर्शन में द्वितीय चरण का संचालन किया जाएगा।

Previous articleअशासकीय शिक्षण संस्थानो की मान्यता की जॉच समिति के माध्यम से करवाया जाये- श्री रमेश चौहान
Next articleसेवानिवृत्त शासकीय सेवको को सम्मानित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here