जिला जेल में क्षय रोग पर कार्यशाला आयोजित

0

राजगढ़ – ईपत्रकार.कॉम |जिला जेल में गत दिवस 30 दिसंबर को जिला जेल में क्षय रोग पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर कैदियों के क्षय रोग के 31 एवं एड्स के 60 नमूने लिए गए। आयोजित कार्यशाला में जिला क्षय अधिकारी डॉ.एस.के.मित्तल द्वारा क्षय रोग एवं एड्स रोग पर विस्तृत जानकारी तथा मार्गदर्शन कैदियों को दिया गया।

आयोजित कार्यशाला में क्षय रोग के खंखार जांच परीक्षण के लिए 31 मरीजों को चिन्हित कर स्पूरम कप दिए गए तथा एड्स रोग के 60 नमूने लिए गए। इस मौके पर जिला जेलर श्री जे.आर.मण्डलोई, स्वास्थ्य विभाग के कांउसर श्री कौशल पिपलोटिया, श्रीमति साधना बाथम, श्री रवि चौधरी, श्री राकेश चौहान, श्री रनबीर सिंह सहित जेलर स्टाफ मौजूद रहा।

Previous articleकलेक्टर सहित प्रशासनिक अमले ने नववर्ष पर किया रक्तदान
Next articleजिले में माड्यूल को पॉयलट प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here