जिले में स्वच्छता ही सेवा तथा पानी रोको अभियान चलाया जा रहा है

0

रायसेन – (ईपत्रकार.कॉम) |जिले में स्वच्छता ही सेवा तथा पानी रोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे जिले में शौचालय के लिए गड्डे करने का कार्य तथा शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

इसके साथ ही पानी रोकने के लिए बोरीबंधान, मेड़बंधान एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने सभी अधिकारियों तथा ग्रामीण अमले को व्यापक स्तर पर अभियान को सक्रिय रूप से चलाने के लिए आमजन को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कई गांव में नागरिकों की भागीदारी से स्वच्छता ही सेवा तथा पानी रोको अभियान के तहत कार्य किए जा रहे हैं।

Previous articleकार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित महसूस करें, यह सुनिश्चित किया जाये – संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव
Next articleपुराने निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं – कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here