नवरात्रि स्पेशल व्रत की इडली

0

दोस्तों अभी नवरात्रि चल रही है इसलिए इन दिनों अभी कई लोगों की व्रत होते हैं | व्रत के दिनों में कुछ नया फलहारी आहार ट्राय कर सकते हैं |आज हम आपको फलहारी इटली के बारे में बताएंगे जो सामक के चावल और साबूदाने से बनती हैं |आइए जानते हैं इसकी विधि के बारे में…
सामग्री

  •  1 कप सामक के चावल
  •  ½ कप साबूदाना
  •  2 चुटकी बेकिंग सोडा
  • 2 छोटे चम्मच हरीमिर्च-अदरख पेस्ट
  • 2 छोटे चम्मच फ्रूट साल्ट
  • 2 छोटे चम्मच जीरा
  •  सेंधा नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

  • सामक के चावल और साबूदाना दोंनों को एक बाउल में लेकर धो लें और 3 घंटे के लिए भिगो दें |
  • 3 घंटे बाद पानी से निकालकर पीस लें | अब इस पेस्ट में सेंधा नमक , जीरा , अदरख-हरी मिर्च पेस्ट डालकर मिलाएं |
  • पीसने पर मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और दानेदार हो |
  • इस मिश्रण को एक बाउल में निकालकर 6 से 7 घंटे ढककर रख दें |
  • इडली बनाने से पहले इसमें नमक, बेकिंग पाउडर मिक्स कर लें |
  • इडली स्टैंड को पहले ग्रीस कर लें | फिर इसमें इडली का मिश्रण डालकर इन्हें माइक्रोवेव में 5-8 मिनट के लिए स्टीम करें |
  • इडली स्टैंड से इडलियां चाकू की मदद से निकाल लें और नारियल की चटनी के साथ परोसें |
Previous articleखराब फॉर्म और चोटों के कारण क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था: नीशाम
Next articleघर में कछुआ रखने के होते है बहुत लाभ !