निर्धारित समय-सीमा में छात्रवृत्ति का वितरण सुनिश्चित किया जाए-कलेक्टर श्री राहुल जैन

0

ग्वालियर – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री राहुल जैन द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण हेतु कैलेण्डर निर्धारित कर दिया गया है। जिसके अनुसार जीवाजी विश्वविद्यालय सहित सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय-सीमा में छात्रवृत्ति का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती ऊषा पाठक ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2017-18 के वितरण के लिये सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि 30 सितम्बर तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन जमा करायें। जमा कराए गए आवेदनों की स्वीकृति 31 अक्टूबर तक प्रदाय कर दी जायेगी तथा 31 दिसम्बर से पूर्व छात्रवृत्तियों का वितरण संबंधित छात्रों के बैंक खातों में किया जाना है।

उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिये जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र जमा कराए जाएँ, उनसे संबंधित बैंक खाते और आधार की जानकारी अवश्य सम्मिलित की जाए। छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन से वेब आधारित ऑनलाइन बायोमैट्रिक उपस्थिति रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी संबंधित संस्था द्वारा किया जाना अनिवार्य है।

Previous articleकलेक्टर श्री अनिल सुचारी के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में 171 आवेदन प्राप्त हुए
Next articleमुंगावली विधायक के निधन पर कलेक्‍टर सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here