पाकिस्तान की बौखलाहट जारी, समझौता एक्सप्रेस के बाद बंद की भारत के साथ सभी बस सेवा

0

भारत के जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 से हटाने से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। समझौता एक्सप्रेस के बाद अब अब पाकिस्तान ने अमृतसर-ननकाना साहिब बस सेवा रोकने का फैसला किया है। शुक्रवार को पाकिस्तान-भारत बस सेवा को रोक दिया था।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रोक दी थी। पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से मना कर दिया था। पाकिस्तान ने कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले के बाद सबसे पहले भारत के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों को कमतर करने का फैसला लिया।

इसके बाद पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कश्मीर मुद्दे को लेकर भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भी निष्कासित कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते तोड़ने का भी फैसला किया।

Previous articleराज्यपाल श्री लालजी टंडन का प्रदेश में पहला स्वतंत्रता दिवस
Next articleकांग्रेस में सोनिया गांधी को पुन: अध्यक्ष बनाना कांग्रेस की महज‘नौटंकी’है- कैलाश विजयवर्गीय