पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्वच्छता अभियान के तहत छात्रावास की साफ सफाई की गई

0

मण्डला  – (ईपत्रकार.कॉम) |भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनहिताय तथा सर्व कल्याणकारी योजना स्वच्छता अभियान को गति देते हुए, संस्था के युवा ऊर्जा, पूर्ण चेतना के साथ सकारात्मक दृष्टि रखते हुए इस अभियान में बढ़ चढ कर हिस्सा लिया।

इसके साथ ही संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर छात्राओं के साथ छात्रावास के आसपास की झाडियां काटी एवं कूडा कचरा को अलग किया। महाविद्यालय प्रशासन ने इस कार्य को साप्ताहिक योजना बनाकर प्रत्येक शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आर के परोहा के मार्गदर्शन तथा समस्त स्टाफ एवं छात्रावास की छात्राओं की सहभागिता रही।

Previous articleशिक्षा विभाग के पदाविहित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने थमाया शोकाज
Next articleभावांतर भुगतान योजना किसानों के लिए फायदेमंद है- कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here