फिनलैंड में भीड़ पर चाकू से हमला,लोगों को घायल करने वाला हमलावर गिरफ्तार

0

फिनलैंड की पुलिस ने तुर्कु के पश्चिमी शहर में कई लोगों को छुरा मारकर घायल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने गिरफ्तार करने से पहले संदिग्ध के पैरों में गोली मारी | पुलिस ने कहा कि अन्य हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है|

हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई घायल हुए हैं। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारी है। यह गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने और संदिग्ध हमलावरों की खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया है।

फिनलैंड के ब्रॉडकास्टर वाईएलई के मुताबिक, शहर के मध्य हिस्से में कई लोगों को गिरे हुए देखा गया। पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से अपील की है कि वे टुर्कू के उस हिस्से में जाने से परहेज करें, जहां यह हमला हुआ है।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री अमित शाह का स्वागत किया
Next articleवरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘जुड़वां 2’ हुआ लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here