मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री अमित शाह का स्वागत किया

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का प्रदेश दौरे पर आज भोपाल पहुँचने पर विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे एवं श्री प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री नन्दकुमार चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश मंत्रि-परिषद के सदस्य, निगम-मण्डलों के पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री अमित शाह पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पुनर्स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शाह ने व्ही.आई.पी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा एवं निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान उपस्थित थे।

Previous articleकुक तोड़ सकते हैं सचिन का ये बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड-गावस्कर
Next articleफिनलैंड में भीड़ पर चाकू से हमला,लोगों को घायल करने वाला हमलावर गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here