फिल्म का नाम सुझाओ और 92,000 का आइफोन ले जाओ

0

संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म के नाम के लिए राजकुमार हिरानी ने सुझाव मांगा है. रणबीर कपूर व सोनम कपूर की भूमिका वाली फिल्म की शूटिंग 2017 में शुरू हो जायेगी. ्अभी तक इसका नाम नहीं रखा जा सका है . निर्देशक राजू हिरानी ने इसके टाइटल के लिए एक कॉम्पिटीशन रखा है. इस कॉम्पिटीशन में जीतने वाले शख्स को आइफोन दी जायेगी. इस आइफोन की कीमत 92 हजार होगी.

संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभायेंगे. फिल्म में संजय दत्त का पिता अक्षय खन्ना व मां की भूमिका तब्बू निभायेंगी. वहीं रणबीर के अपोजिट सोनम कपूर रहेंगी. आपको बता दें कि संजय दत और राजकुमार हिरानी ने कई फिल्मों में साथ काम किया. ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’,’लगे रहो मुन्नाभाई’ जैसी फिल्में की. राजकुमार हिरानी और संजय दत्त की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस में हिट रही.

अभिनेता संजय दत्त का जीवन बेहद -उतार चढ़ाव से भरा रहा. संजय दत्त का फिल्मी करियर शानदार रहा लेकिन उन्हें कई कानूनी मुकदमों को झेलना पड़ा.

Previous articleखेल मंत्रालय ने आईओए को अस्थायी तौर पर निलंबित किया
Next articleभीम ऐप लॉन्च, पीएम ने कहा- यह नए साल का सबसे बढ़िया नजराना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here