बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाई जाए ताकि वह देश के अच्छे नागरिक बन सके- विधायक

0

दतिया- (ईपत्रकार.कॉम) |भाण्डेर विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धवारी में एक करोड़ की लागत के शाला भवन का भूमि-पूजन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, श्री सतीष यादव, श्री गौरव दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीयजन उपस्थित रहे।

इस अवसरपर उन्होंने ग्राम वासियों को नवीन विधालय भवन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिए कृत संकल्पित है बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाई जाए ताकि वह देश के अच्छे नागरिक बन सके। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को पढ़ाये-लिखायें संसाधनों की कमी नहीं रहने देंगे।

Previous articleराज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग बनाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य
Next articleआई.एफ.ए.गोली पर्याप्त संख्या में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पहुंचाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here