बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 29 अगस्त को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसकी तैयारियों के संबंध में कलेक्टोरेट कार्यालय में सोमवार को कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने समस्त संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की समीक्षा की जाना हैं उससे संबंधित अधिकारी अद्यतन जानकारी लेकर 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे एनआईसी कक्ष में आवश्यक रूप से उपस्थित रहें। जिला योजना समिति की बैठक आगामी 1 सितम्बर को आयोजित की गई। बैठक में जिन विभागों की समीक्षा की जाना है, वे अधिकारी अपनी तैयारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री नाहरसिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, संयुक्त कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमिताभ सिरबैया, एसडीएम श्री सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleराज्य सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जावे- कलेक्टर
Next articleजिला नियुक्ति एवं जिला अनुदान समिति की बैठक आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here