भारतीय डाक विभाग द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई

0

उज्जैन  – (ईपत्रकार.कॉम) |गांधी जयन्ती के पूर्व दिवस पर रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत भारतीय डाक विभाग के द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला महाकाल प्रवचन हॉल में आयोजित की गई। इसमें मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मप्र परिमण्डल भोपाल श्री आलोक शर्मा, जीएमबीडी डाक महानिदेशालय नईदिल्ली श्री बृजेश कुमार, पोस्ट मास्टर जनरल इन्दौर श्री राकेश कुमार, निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय भोपाल श्री रामचन्द्र जायभाये, निदेशक डाक लेखा श्री एसके पाण्डेय, प्रवर अधीक्षक डाकघर उज्जैन श्री केएस तोमर और डाक विभाग के लगभग डेढ़ सौ कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान महापौर श्रीमती मीना जोनवाल भी मौजूद थीं।

कर्मचारियों द्वारा महाकाल मन्दिर के शिखर द्वार से सफाई कार्य की शुरूआत की गई। इसके बाद पूरे मन्दिर परिसर के आसपास की सफाई डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई। मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं व आसपास के सभी दुकानदारों को स्वच्छता बरतने के लिये समझाईश भी दी गई। महाकाल प्रवचन हॉल में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला में मन्दिर की सहायक प्रशासक सुश्री प्रीति चौहान को डाक विभाग द्वारा परिसर की साफ-सफाई के लिये डस्टबिन एवं अन्य सफाई सामग्री भेंट की गई और सभी अतिथियों द्वारा स्वच्छता के सम्बन्ध में अपना उद्बोधन दिया गया। महापौर द्वारा डाक विभाग को सफाई कार्य के लिये प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया गया।

इसके पश्चात इन्दौर से आई नुक्कड़ नाटक मण्डली द्वारा स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया गया। नाटक के पश्चात सभी अतिथियों द्वारा महाकाल मन्दिर से जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्वच्छता का सन्देश देते हुए टॉवर चौक पर पहुंची। यहां मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का सन्देश दिया गया।

Previous articleस्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना 2017-18
Next articleभजनों से गूंजा बसेरा, शतायु बुजुर्गों का सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here