राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने मंत्री श्रीमती माया सिंह का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया

0

छतरपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |प्रदेश की नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव के निवास पर पहुंचीं जहां परिजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। छतरपुर विधायक एवं राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव ने नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

श्रीमती माया सिंह का कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महाराजपुर विधायक मानवेन्द्र सिंह, बिजावर विधायक पुष्पेन्द्र नाथ पाठक, कोपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जुझार सिंह बुन्देला छतरपुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, बिजावर नगर परिषद अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, श्रीमती गायत्री देवी परमार, महाराजा महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष दिग्विजय त्रिपाठी, अशोक दुबे, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleदो सचिव एवं एक शिक्षक का एक-एक वेतन वृद्धि रोकने का दिये निर्देश – श्री चौधरी
Next articleसंबंधित समस्त शिकायतों की समीक्षा कर उनके संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराना सुनिश्चित किया जाये-कलेक्टर डॉ.शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here