अशोकनगर – (ईपत्रकार.कॉम) |रोजगार पाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। साथ ही परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम होगीं। इस आशय के विचार कलेक्टर श्री बी.एस. जामोद द्वारा बुधवार को स्थानीय शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित महिला रोजगार/स्वरोजगार मेला के आयोजन अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति चंदा यादव, जिला रोजगार अधिकारी श्री वी.एस. मीणा, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री आकांक्षा तोमर, तहसीलदार श्री सूर्यकांत त्रिपाठी, ए.पी.ओ. जिला पंचायत श्री आर. के. पारिक, सी.डी.पी.ओ. श्री विजय यादव, श्रीमति सुधा शर्मा, महिला जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
कलेक्टर श्री जामोद ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन जिला मुख्यालय पर कराया गया है। रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों एवं विभागों द्वारा महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने तथा स्वरोजगार स्थापित कराने के उद्देश्य से भाग लिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य किए जा रहे है। महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने तथा स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासन द्वारा सब्सिडी तथा बैंक गारंटी दी जा रही है। महिलाएं शासन की योजनाओं का लाभ लें और स्वरोजगार स्थापित कर बेहर जीवन का निर्वाह करें।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति चंदा यादव ने कहा कि कौशल विकास रोजगार मेला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा सार्थक प्रयास के साथ-साथ उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार मुहैया कराना है। महिलाएं शासन द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं का लाभ लें और अपना जीवन स्तर सुधारें।
कलेक्टर ने किया रोजगार मेले का निरीक्षण
कलेक्टर श्री जामोद द्वारा रोजगार मेले में भाग लेने वाली कम्पनियों तथा विभागों के कक्षों में पहुंचकर किए गए पंजीयन तथा महिलाओं को प्रदान किए गए रोजगार के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
रोजगार मेला में 13 कम्पनियों ने भाग लिया
महिला रोजगार/ स्वरोजगार 13 कम्पनियों सहित अन्य विभागों ने भाग लिया। मेले में 1180 महिलाओं द्वारा पंजीयन कराएं गए। जिनमे से 742 महिलाओं को रोजगार हेतु प्रारंभिक चयन किया गया। एल.एन.टी. कम्पनी के माध्यम से 11, दीपा पगारा स्पनिंग द्वारा 40, ईगल सिक्योरिटी द्वारा 150, आई.एल.एफ.एस. द्वारा 134, सीपेट द्वारा 72, ग्रेफास्ट सागर द्वारा 15, प्रेम मोटर द्वारा 12, एस.बी.आई. इंश्योरेंस द्वारा 10, एल.आई.सी द्वारा 58, आरसेटी द्वारा 126, शिवशक्ति द्वारा 03, सुब्रो द्वारा 01 तथा फ्लिप कार्ड कंपनी द्वारा 20 महिलाओं का चयन किया गया। इसी प्रकार विभागों द्वारा 214 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु चयनित किया गया। जिनमें आदिम जाति कल्याण विभाग से 03, उद्योग विभाग से 40, पिछडा वर्ग से 45, अंत्यावसायी से 25, आई.टी.आई से 80 तथा ग्रामीण विकास से 21 महिलाओं का चयन स्वरोजगार हेतु चयन किया गया है। कैरियर काउन्सिलिंग के तहत 160 युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी जानकारी दी गई।
रोजगार मेले में सागर स्पिनर्स, ईगल, सिक्युरिटी शिवपुरी सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर, कैरियर प्रर्दशनी कक्ष, आई.एल.एण्ड एफ.एस. गुना प्रशिक्षण, सुब्रोस प्रा लि नोयडा प्रशिक्षण, फिलिपकार्ड, एम.पी.के.व्ही.वाय गुना प्रशिक्षण, शिव शक्ति वायो टेक्नोलॉजी लि. इन्दौर मार्केटिंग, ग्रो-फास्ट डायमंड प्रा.लि. सागर सेल्समेन सहित, भारतीय जीवन बीमा निगम अशोकनगर बीमा अभिकर्ता, एस.बी.आई. लाईफ इंश्यारेंस अशोकनगर बीमा अभिकर्ता, प्रधानमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, आरसेटी अशोकनगर प्रशिक्षण, आई.टी.आई. अशोकनगर प्रशिक्षण, जिला पंचायत अशोकनगर, स्वरोजगार, जनपद पंचायत अशोकनगर, स्वरोजगार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अशोकनगर/ग्रामोद्योगस्वरोजगार, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण अशोकनगर स्वरोजगार, ई-गर्वेनेंस धार पंजीयन, शहरी विकास अभिकरण, स्वरोजगार, सेडमेप अशोकनगर प्रशिक्षण, हाथ करघा चंदेरी, अक्षय ऊर्जा अशोकनगर प्रशिक्षण, जिला आदिम जाति कल्याण विभाग/जिला अंतव्यासी स्वरोजगार, लीड बैंक संस्था ने भाग लिया।





























































