छिन्दवाड़ा – ईपत्रकार.कॉम |संभागीय कमिश्नर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में आज टी.बी.सेनेटोरियम परिसर में मेडिकल कालेज की प्रशासकीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रीनिवास शर्मा, मेडिकल कालेज के डीन डॉ.तकी रजा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एस. गोगिया और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में संभागीय कमिश्नर श्री अवस्थी ने निर्देश दिये कि मेडिकल कालेज में सभी स्वास्थ्य सुविधायें अपडेट करें। जहां बिजली की बचत हो सकती है, बचायें एवं अनावश्यक व्यय न हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ-सफाई के साथ ही गार्डन का भी प्लान बनाकर कार्य करने के लिये कहा। उन्होंने मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी किया। बैठक में मेडिकल कालेज के डीन डॉ. रजा ने बताया कि मेडिकल कालेज में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को यूनिट डिवाईड कर दी गई है।
































































