मौत से पहले सेल्फी, फोटो में नजर आया देवदूत!

0

दुनिया में हजारों लोगों की रोजाना मौत हो जाती है। कुछ लोग कहते हैं कि मरने वालों को लेने के लिए देवदूत आते हैं। आज तक एेसा कोर्इ प्रमाण सामने नहीं आया था। हालांकि एक मां के साथ जो घटना घटी है एेसा शायद कभी पहले नहीं हुआ। दरअसल, एक मां अपनी बेटी के साथ अस्पताल में सेल्फी ले रही थी कि तभी कैमरे में एेसा नजारा कैद हो गया जिसे देखकर हर कोर्इ दंग रह गया।

सारा दान्बुरी की 19 साल की बेटी एेमी कैंसर से पीड़ित थी। आखिरी वक्त में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह अपनी आखिरी सांसें गिन रही थीं। बावजूद इसके वो मुस्कुरा रही थी। अपनी बेटी की मुस्कुराहट आैर उसे हौसला देने के लिए सारा ने सेल्फी ली। जिसके कुछ ही देर बाद उनकी बेटी की मौत हो गर्इ।

गमगीन सारा ने जब अपनी बेटी के साथ ली गर्इ सेल्फी देखी तो वह हैरान रह गर्इ। सेल्फी में मां-बेटी के साथ एक मनुष्य की तरह की चमकीली आकृति नजर आ रही है। सारा के अनुसार एेमी काफी बहादुर थी। वह बीमारी से दुखी नहीं थी आैर आखिरी सांस तक मौत से लड़ती रही। वह खुश है कि उनकी बेटी की देखभाल देवदूत करेंगे।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो गर्इ है। हालांकि कुछ लोग तस्वीर में देवदूत के मौजूद होने पर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका मानना है कि शायद ये वहां पर मौजूद लाइट के कारण हुआ होगा। इस पर सारा का कहना है कि कमरे के कोनों में लाइट मौजूद है] जिस वक्त ये तस्वीर ली गर्इ लाइट बंद थी। बावजूद इसके ये लाइट का कमाल था या फिर एेमी को लेने के लिए वाकर्इ देवदूत आए थे स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Previous articleपन्नीरसेलवम को झटका, ई पलानीसामी बने विधायक दल के नेता
Next articleवैलेंटाइन डे पर जाने बिना बोले कैसे जताएं प्यार !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here