यह मुकुट मेरा नहीं PM का है-राहुल गांधी

0

यू.पी. में किसान रैली और खाट सभा के दौरान उन्नाव पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। राहुल द्वारा किसानों को संबोधित करने के दौरान एक समर्थक हाथ में मुकुट लिए उनके नजदीक पहुंचा। राहुल ने कहा कि यह मुकुट मेरा नहीं, पी.एम. मोदी का है। उन्होंने उसके हाथ से मुकुट लेते हुए कहा कि वह राजा नहीं हैं इसलिए मुकुट नहीं पहनते।

राहुल का खाट सभा में केन्द्र सरकार पर निशाना
राहुल ने इस खाट सभा में भी केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इन्होंने (केन्द्र ने) रेल बजट रद्द कर दिया। राहुल ने उद्योगपतियों को लेकर केन्द्र की मेहरबानी पर कथित तौर पर निशाना साधा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर चुटकी लेते हुए कहा कि रोज सुबह पी.एम. उठकर अपने पायलट को फोन कर पूछते हैं कि आज कहां चलना है।

राहुल गांधी ने देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा के तहत कानपुर से उन्नाव के रास्ते में कहा कि मैंने कल किसान बजट का सुझाव दिया, जिसके बाद अरूण जेटली जी ने कहा कि राहुल गांधी ने ये बात तब क्यों नहीं कही थी, जब संप्रग की सरकार थी। मैंने तब इसलिए नहीं कहा था क्योंकि किसानों को भरोसा था कि कांग्रेस आम बजट से ही उनके साथ न्याय कर देगी। उन्होंने कहा कि किसानों को भय है कि भाजपा सरकार और अरूण जेटली जी किसानों को उनका वाजिब हिस्सा नहीं देंगे इसलिए मैंने सरकार से कहा कि वह सीधे बताए कि अगले साल वह किसानों के लिए क्या करेगी।

राहुल ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ किया, हमने दिल्ली में बडी रैली की… तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और मैंने खुद जनता को बताया कि हमने क्या किया…मतलब ये है कि जब एेसे कोई कदम उठाए जाते हैं तो नेता उनके बारे में जनता को बताते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में नरेन्द्र मोदी ने एक लाख दस हजार करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया। हमने 70 हजार करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया था। ‘‘मोदी जी, जेटली जी और गडकरी जी इस बारे में क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे चुप हैं क्योंकि उन्होंने ये कर्ज माफी देश के दस बारह बड़े उद्योगपतियों को दी है।’’ कानपुर में राहुल ने मोदी सरकार से किसान बजट लाने को कहा था ताकि किसानों को उनके उत्पाद की सही कीमत मिल सके।

Previous articleपीएम मोदी 14 अक्टूबर को जाएंगे भोपाल, करेंगे शौर्य स्मारक का उद्घाटन
Next articleमुकेश अंबानी लगातार 9वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here