रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण हो जाये, ऐसी व्यवस्था की जा रही है

0

उज्जैन  – ईपत्रकार.कॉम |मुख्य सचिव श्री बीपी सिंह ने कहा है कि आरसीएमएस साफ्टवेयर में निरन्तर सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं। शासन की मंशा है कि रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण की कार्यवाही शुरू हो जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उज्जैन संभाग प्रथम स्थान पर आया है। प्रदेश में विगत तीन माह में 10 लाख से अधिक अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। राजस्व अधिकारी फिल्ड में अच्छा काम कर रहे हैं। मुख्य सचिव श्री बीपी सिंह ने अपने उज्जैन प्रवास पर सिंहस्थ मेला कार्यालय में प्रेस से चर्चा करते हुए यह बात कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित को संरक्षित कर रही है। भावान्तर भुगतान योजना के लिये केन्द्र एवं अन्य राज्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य राज्य इस बात पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण कैसे दिया जा रहा है। ऐसी योजनाएं देश के किसी अन्य राज्य में नहीं है। प्रदेश में निरन्तर विकास हो रहा है। सम्पूर्ण देश में मध्य प्रदेश ही ऐसा राज्य है, जहां पर तीन लाख प्रधानमंत्री आवास निर्मित किये गये हैं। प्रेस से चर्चा के समय प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पाण्डेय, संभागायुक्त श्री एमबी ओझा, कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे मौजूद थे।

Previous articleयुवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर, देश के विकास में सहयोग करें – प्रमिला सिंह
Next articleएक क्लिक में पढ़े 20 जनवरी 2018 की बड़ी और चर्चित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here