रन फार यूनिटी में शामिल हुए विधायक एवं कलेक्टर

0

सीधी – ईपत्रकार.कॉम |सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर आज इसे एकता दिवस के रूप में मनाया गया स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में विधायक केदार नाथ शुक्ल ने जिला अधिकारियों एवं शालेय छात्र/छात्राओं को एकता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से एकता दौड को विधायक श्री शुक्ल ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। दौड उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारम्भ होकर सम्राट चौराहा, अस्पताल चौराहा, पूजा पार्क होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई।

एकता दौड में पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, पुनीत नारायण शुक्ला, कलेक्टर दिलीप कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर, डी.पी. वर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप शेडे, एस.डी.एम. शैलेन्द्र सिंह सहित जिला अधिकारी एवं शालेय छात्र उपस्थित रहे।

Previous articleसरदार पटेल के भारत को श्रेष्ठ भारत बनाएं- श्री मोहन नागर
Next articleविधायक काश्यप नगर के तीनों महाविद्यालयों को देंगे 6-6 लाख रूपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here