राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित किया गया विधिक जागरुकता शिविर

0

होशंगाबाद  – ईपत्रकार.कॉम |वन स्टॉप सेंटर होशंगाबाद में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रायोजित विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन म.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा किया गया। शिविर में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती गंगा उईके उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों एवं कानून के संबंध में महिलाओं को जागरुक किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में आयोग के सखी संगठन का गठन किया गया है जो गांव-गांव में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने का कार्य कर रहा है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों को विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर भी आयोजित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को उनके अधिकारों एवं कानून के बारे में जानकारी मिल सके। विषय विशेषज्ञ सुश्री पूनम शर्मा द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकारों एवं नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्रीमती सफलता तिवारी ने उपभोक्ता संरक्षण कानून के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकार एवं उन्हें मिलने वाली सहायता के बारे में बताया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रत्येक वस्तु खरीदने पर उसका पक्का बिल लेने की समझाइश दी। सुश्री सीमा कैथवास ने सोशल मीडिया के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति मीडिया के पूर्ण सहयोग की बात कही। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सतीश भार्गव द्वारा वन स्टॉप सेंटर तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने जिले में संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

शिविर में श्रीमती सुचित्रा यादव, श्रीमती क्षिप्रा ठाकुर, श्रीमती शाहीन अली, श्रीमती सिंधु दुबे, समस्त विकासखण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Previous articleकलेक्टर ने किया दृष्टिबाधितार्थ विद्यालय का निरीक्षण
Next articleजिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन 2018 की तैयारियों की समीक्षा की