होशंगाबाद – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश शासन मंत्री परिषद द्वारा समस्त विभागों में नि:शक्तजनों के आरक्षित पदों की पूर्ति 6 माह के भीतर पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को उपरोक्त पदों की पूर्ति की कार्यवाही 31 जनवरी 2018 तक पूर्ण करने तथा निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन 1 फरवरी 2018 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
कार्यालय प्रमुखों को की गई कार्यवाही का पाक्षिक प्रतिवेदन प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख तक की जानकारी 16 तारीख को तथा 16 से 30 या 31 तारीख तक की जानकारी आगामी माह की 1 तारीख को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।





























































