जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अंशुमन सोनारे उत्कृष्ट कार्यों के लिये पुरस्कृत

0

शहडोल  – ईपत्रकार.कॉम |संभागीय मुख्यालय शहडोल के गांधी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री नरेश पाल द्वारा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अंशुमन सोनारे, जिला स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.मौलिक शाह, डॉ. फत्तूलाल सागर, डीसीएम श्री रामगोपाल गुप्ता, जिला समन्वयक बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम श्रीमती कंचन पटेल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये पुरस्कृत किया गया।

वहीं कलेक्टर द्वारा आशा कार्यकर्ता श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती गंगोत्री कुशवाहा, श्रीमती शीलावती गुप्ता, आशा सहयोगी श्रीमती चंद्रकला यादव, आशा सहयोग श्रीमती ऊषा त्रिपाठी, श्रीमती अंजली पाण्डेय एवं अदम्य युवा सेवा समिति शहडोल को पुरस्कृत किया गया।

Previous articleबच्चों को पोलियो विमुक्ति की दवा पिलाई गई
Next articleविद्यार्थी देश के भविष्य, इन्हें नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दें – श्री हीरालाल त्रिवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here