राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी लगाई गई

0

जबलपुर  – ईपत्रकार.कॉम |राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित क्रियाकलापों पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ अपर कलेक्टर व्ही.पी. द्विवेदी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में उपभोक्ता दिवस के आयोजन के उद्देश्य तथा उपभोक्ता कानून के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला।

अपर कलेक्टर ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है ताकि वे किसी भी तरह की ठगी या धोखाधड़ी से बच सकें। श्री द्विवेदी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि मिलावटी वस्तुओं की सूचना प्रशासन को दें ताकि दोषी व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जा सके।

प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन जबलपुर के संभागीय अध्यक्ष अनिल गोल्हानी, ग्राहक पंचायत के प्रांताध्यक्ष आनंद नेमा, ए.के. दत्ता, उपभोक्ता संगठन के सुमन सैनी, शोभा तिवारी, एडव्होकेट रवीन्द्र श्रीवास्तव भी मौजूद थे।प्रदर्शनी का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह का संचालन सहायक खाद्य अधिकारी संजय खरे एवं पी.एल. राय द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी में खाद्य विभाग जबलपुर, दुग्ध संघ, नाप तौल विभाग, एस.सी.एस.डब्ल्यू द्वारा स्टॉल लगाये गये थे।

Previous articleकलेक्ट्रेट में ली गई सुशासन की शपथ
Next articleकलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों की आंगनवाड़ी व स्कूलों का किया निरीक्षण