रीवा में महिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया

0

रीवा – ईपत्रकार.कॉम |महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा अनेक योजनायें लागू की गई हैं। होमगार्ड विभाग द्वारा सशक्त वहिनी अभियान के तहत युवतियों को पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निर्धारित शारीरिक मापदण्डों में चयनित युवतियों तथा आंगनवाड़ी एवं महिला समर्थ संगिनी टीम में शामिल महिलाओं को पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस भर्ती में महिलाओं को सुवेदार तथा उप निरीक्षक पदों में चयन का अवसर मिलेगा।

इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट कमान्डेट डॉ. मधुराजेश तिवारी ने बताया कि होमगार्ड विभाग के महानिर्देशक श्री महान भरत सागर द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उनके निर्देशों के अनुसार रीवा में महिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को दौड़, गोला फेक एवं लम्बी कुद का अभ्यास कराया गया। इसमें शामिल महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. बी.डी. द्विवेदी द्वारा किया गया।

Previous articleकलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
Next articleस्मार्ट सिटी और स्मार्ट स्टेशन के संबंध में डी.आर.एम. रेलवे ने जिला प्रशासन से की चर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here