रूस के दागिस्तान के गिरजाघर में हुई गोलीबारी, 5 महिलाओं की मौत

0

रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र के दागिस्तान में एक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में एक हमलावर ने पांच महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों एवं स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी ने किजलियार शहर में स्थित एक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में श्रद्धालुओं के ऊपर गोलीबारी की, रूस का किजलियार शहर मुख्यत: मुस्लिम बहुल क्षेत्र है.

गृह मामलों के क्षेत्रीय मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अज्ञात व्यक्ति ने किजलियार में बर्बर तरीके से गोलीबारी कर चार महिलाओं को जख्मी कर दिया.’’

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता जालिना मूर्ताजालिएवा ने समाचार एजेंसी ‘तास’ को बताया कि जख्मी पांचवीं महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हमले में दो रूसी पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए थे.

Previous articleबल्लेबाजों के बाद भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की – कोहली
Next articleअगर आप भी टीचर बनना चाहते है तो यहाँ निकली है नोकरी , मिलेगी 34000 सैलरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here