कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया जनआशीर्वाद यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा

0

दमोह – ईपत्रकार.कॉम |आगामी 25 जुलाई को मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा की व्‍यवस्थाओं के लिए कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार और पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने आज स्थल निरीक्षण किया। आगामी 25 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान हटा विधानसभा से बुंदेलखंड की जनआशीर्वाद यात्रा प्रस्तावित है, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुम्हारी में हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री जी उतरेंगे और रथ पर सवार होकर पटेरा होकर हटा पहुंचेंगे। हटा और कुम्हारी में रथ सभा एवं पटेरा में मंच सभा से क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार और पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल कुम्हारी के बाद सीधे पटेरा पहुंचे जहां जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, बिधायक उमादेवी खटीक, भाजपा नेता लालचंद खटीक, बहादुर पटेल आदि के साथ सभा स्थल, सभा स्थल पर लोगों के बैठने, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने हटा में रथ सभा के लिए दाल मिल के रिक्त हुए मैदान का निरीक्षण किया और सी एम ओ प्रियंका झारिया को निर्देशः दिए कि मैदान को खाली कराकर समतल कराया जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे परिसर का सूक्ष्म निरीक्षण किया और अधीनस्थ स्टाफ को निर्दश दिए।

विधायक उमादेवी के अनुरोध पर कलेक्टर डॉ. जे विजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने चंडीजी मंदिर के पीछे नए प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गैसाबाद तक मार्ग का निरीक्षण किया एवं कुम्हारी से हटा होकर गैसाबाद तक के सड़क मार्ग पर स्थित पुल पुलियों पर बारिश के पानी आने की संभावनाओं पर एस डी ओ पी डब्लू ड़ी श्री चोरे से परीक्षण करने के निर्देशः दिये।

इस अवसर पर एस. डी. एम. हटा ब्रजेन्द्र रॉवत, एसडीओपी कमल कुमार जैन, तहसीलदार ज्योति ठाकुर, टीआई हटा प्रदीप सोनी एवं सीएमओ प्रियंका झारिया, उपयंत्री राकेश अग्रवाल सहित अनेक विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous articleकुटुम्ब न्यायालय में आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान
Next articleशहडोल जिला चिकित्सालय को ई-हॉस्पिटल बनाने की प्रक्रिया शुरू