विवेकानंद पार्क में बनेगा ओपन जिम

0

रीवा  – ईपत्रकार.कॉम |स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को अब रीवा में भी महानगरों की तर्ज पर ओपन जिम की सुविधा मिल जायेगी। कालेज चौराहा स्थित विवेकानंद पार्क में स्थापित होने वाले ओपन जिम के लिये कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि कालेज चौराहा से राजनिवास मार्ग अभी भी शहर वासियों के लिये मॉर्निंग व इवनिंग वाक का मुख्य केन्द्र है। विवेकानंद पार्क में भी लोग शारीरिक व्यायाम व योग करते हैं। अब इस पार्क में विभिन्न शारीरिक व्यायम के उपकरण लगाकर लोगों को ओपन जिम की सुविधा मुहैया करायी जायेगी। कलेक्टर ने बताया कि इससे सटे हुए पार्क के भाग में भी बच्चों के खेलने हेतु उपकरण लगाये जाने की भी व्यवस्था करायी जायेगी साथ ही लिंक ब्रिाज बनाकर पार्क को जोड़ा जायेगा ताकि यह स्थल और भी सुन्दर बन सके।

Previous articleसभी के योगदान से होगा सफल कार्यक्रम का आयोजन – विधानसभा अध्यक्ष
Next articleरबी फसलो के लिये भी लागू रहेगी भावांतर भुगतान योजना – गौरीशंकर बिसेन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here