विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों को बताए गए हाथ धोने के तरीके

0

बालाघाट – (ईपत्रकार.कॉम) |विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर आज 23 सितंबर को जिले की लगभग 2800 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बच्चों को भोजन करने के पूर्व हाथ धोने के तरीके बताए गए। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने का संदेश भी दिया गया।

कलेक्टर श्री डी वी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती निर्मला पटले, सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री पी के अंगूरे एवं बीआरसी श्री नरेन्द्र राणा बालाघाट विकासखंड की माध्यमिक शाला अमेडा में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों से कहा गया कि वह भोजन करने के पूर्व ठीक से साबुन से हाथ धोया करें। इसी प्रकार शौच से आने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोना चाहिए। बच्चो को बताया गया कि हम यदि अपने हाथों को अच्छे से धोएंगे तो बीमारियों से बचे रहेंगे और बीमार होने पर डॉक्टर की जेब में जाने वाला खर्च बच जाएगा। बच्चों से कहा कि वह अपने घर पर पक्का शौचालय अवश्य बनवाएं और न तो स्वयं खुले में शौच को जाएं और न ही अपने माता-पिता व पड़ोसियों को खुले में शौच के लिए जाने दे।

Previous articleअधिकारियों को सजग रहना होगा और हर छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखनी होगी-कलेक्टर
Next articleमुझे औपचारिकता नहीं चाहिये, काम होना चाहिये-कलेक्टर विशेष गढ़पाले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here