शाखा प्रबंधकों की बैठक में की गई ऋण वसूली की समीक्षा

0

बालाघाट  – ईपत्रकार.कॉम |जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजकुमार रायजादा की अध्यक्षता में आज 11 जनवरी 2018 को बैंक की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों एवं संस्था प्रबंधकों की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में बैंक की ऋण वसूली एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में बैंक के महा्रप्रबंधक श्री पी एस धनवाल, प्रबंधक श्री राजीव सोनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा वितरित ऋण, एनपीए, कृषि ऋण की मांग एवं वसूली, कालातीत ऋण की वसूली, धारा-84 व 85 की समीक्षा, ग्रीन योजना में वसूली की समीक्षा की गई तथा बैंक के शाखा प्रबंधकों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये।

बैठक में शाखा प्रबंधकों से कहा गया कि वे किसानों के बकाया ऋण की वसूली तत्परता के साथ करें। जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री की है उनके ऋण का समायोजना करें। बैंक के बकाया ऋण की समय पर वसूली सुनिश्चित करने एवं जरूरत किसानों को आवश्यकता के अनुसार ऋण देने के निर्देश दिये गये।

Previous articleअनुसूचित वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान न होने पर प्राचार्यों पर होगी कार्यवाही
Next articleबहाने मत बनायें, काम करें – कलेक्टर श्री गढ़पाले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here