समस्त निर्माण कार्य समय सीमा के अन्दर और गुणवत्तापूर्ण किये जायं – कलेक्टर

0

सीधी – (ईपत्रकार.कॉम) |सर्व शिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्वीकृत किये गये स्कूल निर्माण के प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिलीप कुमार ने कहा कि समस्त निर्माण कार्य समय सीमा के अन्दर और गुणवत्तापूर्ण किये जायं। जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनके पूर्णतः एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करें और राष्ट्रीय माध्यमिक शाला या सर्व शिक्षा अभियान को हैण्ड ओवर करें। उन्होने कहा कि जिन निर्माण कार्यो के लिए भूमि की कमी है संस्था वहां के लिए भूमि उपलब्ध करवाये जो निर्माण कार्य टेन्डर प्रक्रिया के अधीन हैं उनका शीघ्र टेन्डर कर कार्य आदेश जारी किया जाय जिन निर्माण कार्यो को संविदाकार करने में रूचि नही ले रहे हैं वहां के संविदाकार को बदला जाय जो निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हो सकते उनकी राशि सम्बन्धित संस्था को वापस की जाय।

बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक के.एम. द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी सत्य प्रकाश तिवारी, बी.आर.सी. जिला शिक्षा कार्यालय के सहायक संचालक राजकरण शुक्ला सहित निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि ऐसी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल जहां पर छात्र एवं छात्राओं के शौचालय अलग-अलग नही हैं या बहुत पुराने हैं उनकी सूची उपलब्ध कराई जाय सभी जगह नवीन शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी जायेगी। उन्होने कहा कि स्कूलों में बेस लाइन सर्वे ठीक ढंग से किया जाय। जनपद के अधिकारियों की टीम बनाकर स्कूलों में भेजी जायेगी जो बेस लाइन सर्वे का निरीक्षण करेंगे। उन्होने कहा कि हेड स्टाट एवं एवं स्मार्ट क्लास तुरंत प्रारम्भ किये जायं इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाय। जिन स्कूलों में हेड स्टाट बंद पड़े हैं वहां के कम्प्यूटरों की एवं अन्य इक्वीपमेन्ट की व्यवस्था कर प्रारम्भ किया जाय। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन का वितरण अनिवार्य रूप से किया जाय जिन स्कूलों में रसोईये के मानदेय का भुगतान नही किया गया है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर मानदेय भुगतान किया जाय। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के अनुसार बच्चों को पढ़ने, लिखने और समझने का अभ्यास कराया जाय उन्हे इतना पारंगत किया जाय कि वे प्रश्न पत्र पढ़कर उसे समझ सकें और सटीक उत्तर लिख सकें। उन्होने कहा कि छात्रवृत्ति की मैपिंग शत-प्रतिशत की जाय 26 से 28 अक्टूबर तक समस्त स्कूलों में प्रतिभा पर्व आयोजित किया जायेगा। इसकी तैयारी अभी से कर ली जाय।

Previous articleप्रदेश में निवेशकों की आवश्यकताएँ और सुविधाओं का भरपूर ख्याल रखा जाये-मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleहितग्राही मूलक योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करायें-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here