सिंगर मीका सिंह को मानहानि मामले में कोर्ट ने दिया आखिरी मौका

0

सिंगर मीका सिंह को मानहानि के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आखिरी मौका देते हुए पूछा है कि इस मामले में दायर कागजातों को वह स्वीकार कर रहे है या नहीं. कोर्ट ने इस मामले में मीका के वकील की मांग पर ये आखिरी मौका बॉलीवुड सिंगर को दिया है. अब इस मामले में मीका सिंह अगर केस में दायर कागजातों को स्वीकार करने या न करने और उन पर आरोप तय करने के लिए कोर्ट ने सुनवाई करने के लिए चार अक्टूबर की तारीख तय कर दी है.

गुरुवार को ही सिंगर मीका सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने वाले डाक्टर श्रीकांत ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के सामने अपनी मेडिकल रिपोर्ट पेश की थी. कोर्ट ने रिपोर्ट को रिकार्ड पर लेते हुए मामले में सुनवाई के लिए चार अक्टूबर की तारीख तय कर दी है.

पिछली सुनवाई पर शिकायकर्ता डाक्टर ने तीस हजारी कोर्ट को बताया था कि वो इस मामले में कुछ और जरूरी कागजात दायर करना चाहता है. इस मामले में आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान मीका सिंह ने इस डाक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था. डाक्टर का आरोप है कि इससे उसकी मानहानि हुई है. इसलिए कोर्ट मे मानहानि का केस करके कोर्ट से उसे पचास लाख रुपए का मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है.

Previous articleपाकिस्तान ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया
Next articleसेना प्रमुखों से मिले पीएम मोदी, उरी हमले के बाद सुरक्षा का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here