सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामों में भ्रमण कर स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी ली

0

देवास- (ईपत्रकार.कॉम) |जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव रंजन मीणा ने अलसुबह 4 बजे टोंकखुर्द जनपद पंचायत के ग्राम देवली, चौबराधीरा, जीवाजीगढ़ पहुंच कर मॉर्निंग फॉलोअप किया। उन्होंने ग्रामीणजनों से चर्चाकर उन्हें घरों शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित किया। ग्राम जीवाजीगढ़ में वानर सेना को प्रोत्साहित कर उपहार दिए। ग्रामीणजनों को खुले में शौच जाने से रोकने में अति उत्साह देखा गया।

सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामों में भ्रमण कर स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी ली और ग्रामीणों को शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माणाधीन, आवासों का अवलोकन किया गया। हितग्राहियों द्वारा किश्तें प्राप्त करने के बाद भी निर्माण नहीं करने पर उन्हें 15 अक्‍टूबर 2017 तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम जीवाजीगढ़ के तेजसिंह के अपूर्ण आवास का अवलोकन किया, जिसमें उनके द्वारा दो किश्त प्राप्त होने के बाद भी कार्य नहीं कराया जा रहा है जिस पर उन्हें 3 दिवस का समय दिया गया। कार्य नहीं करने पर वसूली की कार्यवाही की जावेगी।

ग्राम पंचायत देवली के सचिव कुशल सिंह मॉर्निग फॉलोअप में अनुपस्थित पाये गए। साथ ही विगत 15-20 दिवस से मुख्यालय पर उपस्थित नहीं होना पाया जिस पर उनका वेतन कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सीईओ जिला पंचायत ने मनरेगा के कार्यों में लापरवाही पर ग्राम रोजगार सहायक देवली, चौबराधीरा, जीवाजीगढ़ को सचेत कर योजना में रूचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। जीवाजीगढ़ में सीसी रोड तकनीकी मापदंडों के अनुरूप नहीं होने पर कार्य का भुगतान नहीं करने के निर्देश उपयंत्री को दिए गए।

Previous articleनगर निगम के वाहनों एवं ई-रिक्शाओं पर जीपीएस सिस्टम लगेगा
Next articleकलेक्टर ने की भावांतर योजना के पंजीयन कार्य की समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here