सेहत कोे लिए बहुत फायदेमंद है गुनगुना पानी

0

पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार हर किसी को दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं लेकिन अगर ठंड़े पानी की बजाए गुनगुना पानी पिया जाए तो यह सेहत के लिए रामबाण है। आइए

1. गुमगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। वैसे तो हर मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए लेकिन सर्दियों में तो जरूर गुनगुना पानी ही पिएं।
2. रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है।
3. भूख न लगने से परेशान हैं तो एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस,काली मिर्च और नमक डालकर पीएं। इससे भूख लगनी शुरू हो जाएगी।
4.सारा दिन थकावट महसूस हो रही हो तो सुबह उठने के बाद खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करें।
5. स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है या त्वचा पर किसी तरह के रैशेज पड़ रहे हैं तो गुनगुना पानी पीने से राहत मिलती है।
6. त्वचा रूखी और बेजान है तो 10-12 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे त्वचा पर ग्लो आ जाएगा।
7. दमा के रोगी को खाने के आधे घंटे बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए।

Previous articleSC का आदेश- सभी सिनेमाघरों में फिल्म से पहले चले राष्ट्रगान, सम्मान में खड़े हों दर्शक
Next articleसैलरी मिलने पर भी कैश की किल्लत, इस्तेमाल करें प्रीपेड कार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here