स्‍टेट बैंक एटीएम काफी सुविधाजनक होगा-कलेक्‍टर श्री जामोद

0

अशोकनगर- (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्‍टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा मंगलवार को कम्‍पोजिट कलेक्‍ट्रेट परिसर में स्‍टेट बैंक एटीएम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री गोपीलाल जाटव, एस.डी.एम.श्री अखिलेश जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपुरी श्री दिनेश प्रताप सिंह तोमर, मुख्‍य प्रबंधक लीड बैंक श्री ओ.पी.नेमा, भारतीय स्‍टेट बैंक मुख्‍य प्रबंधक श्री मोहम्‍मद अरशी, शाखा प्रबंधक श्री राजपूत एवं अधिकारी उपस्थित थे।

शुभारंभ अवसर पर कलेक्‍टर श्री जामोद ने कहा कि स्‍टेट बैंक एटीएम काफी सुविधाजनक होगा। जिसके द्वारा कैश ट्रांजेक्‍शन, आधार कार्ड लिंक की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही एटीएम कार्ड से कैस ट्रांजेक्‍शन करने, एटीएम कार्ड का पिन चेंज करने, बैंक बैंलेस चेक करने की, खाते में पिछली 05 ट्रांजेक्‍शन का मिनी स्‍टेटमेंट एवं एटीएम द्वारा चैक बुक आर्डर करने की सुविधा उपलब्‍ध रहेगी।

Previous articleशिक्षक ही देश के भविष्य निर्माता है-कलेक्टर श्री अनिल सुचारी
Next articleसांसद सिंधिया ने की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here