मोदी के मंत्री ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, आए थे संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में

0

देशभर में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है. अभी तक 128 केस सामने आ चुके हैं. केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने अपने आप को दिल्ली में होम क्वारंटाइन किया है. दरअसल, वह केरल में एक कांफ्रेंस में गए थे, जहां एक डॉक्टर कोरोना से पीड़ित था.

इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने एहतिहातन अपने आपको होम क्वारंटाइन किया है. इसके साथ ही उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया है, हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है. इस बीच कोरोना वायरस से देश में तीसरी मौत हो गई है.

कोरोना से तीसरी मौत
देश मे कोरोना वायरस के मामले 128 तक पहुंच गए हैं. बुरी खबर ये भी है कि कोरोना से तीसरे शख्स की मौत का मामला सामने आया है. मुंबई के अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है. देश के 15 राज्यों तक कोरोना वायरस फैल चुका है. सबसे ज्यादा 39 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं.

Previous articleकोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयासों में दवा विक्रेता भी बनेंगे प्रशासन के सहभागी
Next articleजानिए क्यों पेड़ पर उल्टा लटकते हैं चमगादड़