9 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, 150 मजदूर बर्फ हटाने में जुटे

0

उत्तराखंड के चार धाम में शामिल केदारनाथ के कपाट 9 मई को खुलने वाले हैं। 20 दिन पहले तक मंदिर से करीब एक किमी दूर तक 6 से 7 फीट तक बर्फ जमी है। यहां माइनस दो डिग्री तापमान में जिला आपदा प्रबंधन की टीम के 150 मजदूर अलग-अलग जगह बर्फ हटाने में जुटे हैं। बता दें इस बार भारी बर्फ़बारी के बाद इस तरह की स्तिथि निर्मित हुई है.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि 24 मार्च को गौरीकुंड से केदारनाथ के पैदल मार्ग पर 100 मजदूरों ने बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट होते हुए बेस कैंप तक पैदल मार्ग पर लगभग 10 किमी में ग्लेशियर जोन को छोड़कर बाकी के पूरे हिस्से में 6 फीट बर्फ काटकर रास्ता बना दिया गया है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में मंदिर तक बर्फ हटाकर रास्ता खोल लिया जाएगा।

Previous article21 अप्रैल 2019 रविवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleचुनाव आयोग ने Voter Turnout एप्प को किया लांच