साउथ अफ्रीका से लौटने वाले 4 लोगों में स्ट्रेन की पुष्टि, एक व्यक्त‍ि में ब्राजील स्ट्रेन :स्वास्थ्य मंत्रालय

0

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले हफ्ते कोविड-19 के कारण प्रति दिन औसतन 93 लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे तक देश भर में कोविड-19 टीके की 87,40,595 खुराकें दी गयीं, 85,69,917 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 1,70,678 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित 14 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 70 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई। दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश सहित 11 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित आठ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 60 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की दूसरी खुराक दी गई। आठ राज्यों ने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक अग्रिम योद्धाओं का टीकाकरण किया गया, इन राज्यों में झारखंड, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि जनवरी में भारत में चार लोगों के सार्स-सीओवी-2 के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने का पता लगा। सभी यात्रियों, उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की गयी एवं उन्हें पृथकवास में रखा गया है। भारत में अब तक 187 लोगों के सार्स-सीओवी-दो के ब्रिटिश स्वरूप से संक्रमित होने का पता लगा है; उनके संपर्क में आए सभी लोगों को पृथक कर जांच करायी गई है।

Previous articleसीधी की दुर्घटना दु:खद : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleस्मृति ईरानी की राहुल गांधी को चुनौती-हिम्मत है तो गुजरात से चुनाव लड़ें, सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here